Online Ishq Hai

 Online Ishq Hai

Online Ishq Hai

Online इश्क -


उसकी "typing..." पर, खुशी से काँपती मेरी उँगलियाँ.. इश्क़ है..

उसकी "New profile pic" को.. मिनटों तक.. 
एकटक झाँकती पलकों की पंखुड़ियाँ.. इश्क़ है..

गुफ्तगू करने की.. अनगिनत ख्वाहिशों के बीच..
 "online" होकर भी खामोशियाँ.. इश्क़ है..

जरा सी आहट पे.. फोन पकड़ कर बैठ जाना.. 
वो "notification" की टनटनाती घंटियाँ.. इश्क़ है..

लिख कर मिटाना.. मिटा कर छिपाना, 
वो "draft" में बेबस पड़ी अनकही अर्जियाँ .. इश्क़ है..

उसका नाम सुना कर दोस्तों की मन-मर्जियाँ
उसका नाम सुन कर धड़कनों का बढ़ जाना...इश्क़ है..


अनंत तक चलने वाली "convo" में..
"Hmm" और "K" की तल्खियाँ.. इश्क़ है..

सुबह सबसे पहले उठकर " coll log " में उसका "call " देखना...."इश़्क" है 

हर सुबह की "gm" और देर रात की  "gn " इश्क़ है

Online  ''इश्क़ है "....!!!
:- Written By Mr.Nirmal

No comments

Theme images by saw. Powered by Blogger.