Top Life quotes to change your mind

 ज़िंदगी जीने के लिए कुछ खास अनमोल बातें 


Zindgi jeene ke liye kuchh khas Tips

1. जब भी आपको लगे कि आप चारों ओर से घिर गए हो,
जब भी आपको लगे की आपके पास कोई ऑप्शन नहीं है,
उस वक्त याद रखना...
यही वो मूवमेंट है,
जहां से आपकी तकदीर बदलने वाली है।

2.
अगर अभी परिस्थिति आपके खिलाफ है, तो आप की कीमत बढ़ने वाली है। जरूरत है,,,,, तो सिर्फ आपकी मेहनत और लगन की..

3.
सफलता एक दिन में नहीं मिलती.... लेकिन ठान लो तो एक दिन जरूर मिलती है।

4.
जब आपका कोई किताब में डाउट बनने लग जाए तो मतलब आपको चीजें समझ में आ रहे हैं....... क्योंकि जो चीजें समझ में नहीं आती है, वो आपका डाउट में चली जाती हैं।

5.
आपका end रिजल्ट कुछ भी हो......journey  बेहतर होनी चाहिए ।जो आपकी पर्सनालिटी को चेंज कर देगी।

6.
जब आप बहुत ज्यादा एक्सपेक्ट करते हो ना! तो चीजें कभी कभी नहीं होती।
Keep it very simple.

7.
जो समय का मोल समझते हैं,
समय उन्हें अनमोल बना देता है।

8.
अगर किसी इंसान की मेहनत आदत बन जाए तो कामयाबी उसकी मुकद्दर बन जाती है।

9.
अपनी जिंदगी में why ढूंढो, जिससे आप दुनिया में कुछ भी कर सकते हैं।

10.
आप अपनी क्षमताओं को समझिए और क्षमता अनुसार अपने आप को create करिए।

11.
किसी की परिस्थिति और शक्ल देख कर उसके हौसले का अंदाजा मत लगाओ।

12.
जीत तभी होती है, जब आप पूरी Race कर लेते हों ।

13.
अभाव के कारण आप जीते या मरते नहीं हो।

14.
एक हीरा जितना ज्यादा घिसता  है, उसकी कीमत भी उतनी ज्यादा होती है।

15.
शरीर को खुश करने में चल पड़े तो जिंदगी में कभी खुश नहीं रह पाओगे। यह आपको बर्बाद कर देगा।

16.
पढ़ाई पर ध्यान लगाने से पहले अन्य चीजों से ध्यान को हटाना जरूरी होता है।

17.
पढ़ाई में व्यस्त रहो और मस्त रहो,
खाली रहोगे, बर्बाद हो जाओगे।

18.
जो जितना रियाज करें, वही आज राज करें। बिना रियाज किए, आप राज नहीं कर पाओगे....
 
अगर आप समझ गए तो सुधर जाओगे और नहीं समझे तो समय बर्बाद हो जाएगा।

19.
जिंदगी मस्त है, तभी जबरदस्त है।

20.
हम सब मे बचपन में एक आदत होती थी.
जब हम बाजार में किसी खिलौने के के लिए मचलते थे, तो मां बाप के लाख समझाने के बाद भी हमें बात समझ में नहीं आती थी... जब तक हम उस खिलौने को पा  नहीं लेते थे, कोशिश करते रहते थे।

   
शायद! हमारा बचपन ही अच्छा था. कम से कम किसी चीज को हासिल करने की हमारे दिल में शिद्दत तो थी।
   
किसी चीज को हासिल करने के लिए कम से कम हम किसी अन्य विकल्प की तलाश तो नहीं करते थे.
 
और  ना ही कोई सरल रास्ता खोजते थे।
वही बचपन वाली जिद हमको फिर अपने अंदर जगानी है।
मन को नहीं करने देने उसकी मनमानी है.
खुद को याद दिलाओ जो ठानी है, वह ठानी है।
जो तुमको भटका रही है, वह सारी बातें बेमानी है।

21.
एक लक्ष्य तक पहुंचने के कई सारे मार्ग हो सकते हैं।

22.
कभी भी आप जिंदगी में कोई चीज करने का मन बना लिया.... तो उसे जल्दी स्टार्ट करो।

23.
लाइफ में, सबसे इंपॉर्टेंट बच्चों के लिए क्या होता है कि आप कैसे बच्चों के साथ बैठ रहे हो?

24.
कुछ लोग सुस्त रहकर अपने अंदर तूफान लिए होते हैं।

25.
मैं आज से इतना पढ़ूंगा कि रात दिन एक कर दूंगा।

26. 
सफलता एक आदत है। जिसको पड़ जाती है... वह लगातार सफल होता जाता है।

26.
जब तक आप अपनी नजर में सफल नहीं होंगे, तब तक  लोगो  की नजर में कभी सफल नहीं होगे ।

27.
जीवन का अर्थ है समय... यदि आप जीवन से प्यार करते हो... तो व्यर्थ में समय न गवाऐ ।

28.
किसी को prove करने के लिए नहीं बल्कि खुद को improve करने के लिए मेहनत करो। क्योंकि आपकी मेहनत ही आपकी पहचान है, वरना एक नाम के तो लाखों इंसान हैं।

29.
जिंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है...
जिंदगी के कई इंतिहान अभी बाकी है.....
अभी तो नापी है मुट्ठी भर जमीन हमने,
अभी तो सारा आसमान बाकी है....।

30.
कोई तुम्हारी सफलता पर शक करें तो घबराना मत क्योंकि शक सोने की शुद्धता पर किया जाता है, कोयले की कालिख पर नहीं।

31.
रात नहीं ख्वाब बदलता है....
मंजिल नहीं करवा बदलता है...।
जज्बा रखो जीतने का क्योंकि किस्मत बदले या ना बदले पर वक्त जरूर बदलता है।

32.
कर्म करने पर ही फल मिलता है।
कर्म करने के अतिरिक्त  कहीं पर भी फल नहीं है.
यदि आप सोचने का कर्म करेंगे तो रिजल्ट इसका कुछ नहीं होगा।

33.
अगर आप एक मिर्च का पौधा लगाते हो, तो वह आपको कुछ ही महीनों तक मिर्च  देगा. लेकिन यह पौधा इतना ताकतवर नहीं होगा की लंबे समय तक जीवित रहकर फल दे सके....
       
लेकिन यदि आप आम का पेड़ लगाते हो तो 4 साल लंबे इंतजार कराने के बाद आपको सालों साल फल देता रहेगा।
     
जिंदगी में सफलता भी कुछ  ऐसे ही मिलती है, जितना ज्यादा संघर्ष उतनी ही ज्यादा बेहतर परिणाम होता है।

No comments

Theme images by saw. Powered by Blogger.